गोपालगंज, मई 6 -- कुचायकोट। एक संवाददाता लंबे समय से जारी हड़ताल समाप्त होने के बाद अंचल कार्यालय की प्रशासनिक गतिविधियों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। सीओ मणि भूषण कुमार ने फिर अपने कार्यालय में योगदान कर लिया है। उनके कार्यभार संभालते ही लंबे समय से लंबित पड़े मामलों के निष्पादन को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र सहित कई जरूरी कार्य प्रभावित हो गए थे। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और कई मामलों में कार्य पूरी तरह ठप हो गए थे। कार्यालय में योगदान करने के बाद सीओ मणि भूषण कुमार ने कहा कि हड़ताल की वजह से जो भी कार्य लंबित रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तेजी से निष्पादित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...