नोएडा, मई 23 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। ट्रक चालकों और ट्रांसपोर्टरों की तीन दिन की ट्रकों की हड़ताल खत्म हो गई। अब रविवार से सभी ट्रक सामान लेकर अपने गंतव्य को रवाना होंगें। दिल्ली-एनसीआर में ट्रक चालक की यूनियन महंगाई और ईंधन की कीमतों के खिलाफ 21 से 23 मई तक हड़ताल पर रहे। यूनियन की मांग है कि टैक्सी और ऑटो के किराए में बढ़ोतरी की जाए। हालांकि, गौतमबुद्ध नगर में सिर्फ ट्रांसपोर्टर और ट्रक चालकों ने ही इसमें हिस्सा लिया था। बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा से ट्रकों के जरिए मुख्य रूप से रेडीमेड गारमेंट्स (कपड़े), इलेक्ट्रॉनिक सामान, ऑटो पार्ट्स, मशीनरी और पैकेज्ड उपभोक्ता उत्पाद देश-विदेश भेजे जाने वाले सामान की आपूर्ति बाधित हो गई।ट्रांसपोर्टर यह भी पढ़ें- ट्रकों को दूसरे दिन भी जिले में रोका अतुल, इकबाल और लक्की ने बताया कि कई ट्रकों में भरा...