मुंगेर, मई 8 -- तारापुर,निज संवाददाता। नगर पंचायत तारापुर में दैनिक मजदूरी वृद्धि की मांग को लेकर चल रही सफाईकर्मियों की हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार को समाप्त हो गयी। कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया के साथ हुई साकारात्मक वार्ता के बाद सफाईकर्मियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया। इसके बाद नगर क्षेत्र में रूकी सफाई व्यवस्था पुनः बहाल कर दी गई तथा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों एवं गली-मोहल्लों में जमा कचरे की साफ-सफाई शुरू कर दी गई। गौरतलब है कि सफाईकर्मियों की लगातार तीन दिनों तक चली हड़ताल के कारण पूरे नगर क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग गया था। ---------.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.