सीतामढ़ी, फरवरी 10 -- सीतामढ़ी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक मेहसौल चौक स्थित शहीद चंद्रनाथ भवन में सुरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मिथिलेश कुमार झा ने कहा कि 12 फरवरी को श्रम संहिता कानून के खिलाफ श्रम संगठनों के आम हड़ताल को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पूर्ण समर्थन करेगी और अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरेगी। नया श्रम कानून श्रमिक विरोधी एवं गरीब विरोधी है। इस कानून से सीधे तौर पर कॉरपोरेट जगत को श्रमिकों पर अत्याचार करने की खुली छूट देता है। हमारी पार्टी मांग करती है कि नया श्रम कानून को तुरंत निरस्त करते हुए पहले से बने श्रम कानून को पूर्ववत जारी रखा जाए। तभी देश के श्रमिकों को लाभ एवं उसकी सुरक्षा हो पाएगा। पार्टी के जिला सचिव जयप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.