बक्सर, फरवरी 11 -- डुमरांव। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आम हड़ताल के समर्थन में महासंघ गोप गुट भी सड़क पर उतरेगा। बक्सर के ज्योति प्रकाश चौक पर हड़ताल के समर्थन में धरना व प्रदर्शन करेगा। महासंघ गोप गुट के राज्य सचिव लवकुश सिंह ने बताया कि यह हड़ताल न्यूनतम मजदूरी घटाने के साजिश, यूनियन बनाने के अधिकारों पर हमला, सामाजिक सुरक्षा कानून पर रोक की साजिश, रोजगार के संवैधानिक अधिकारों पर कुठाराघात, हड़ताल के अधिकार को लगभग निष्प्रभावी करने के खिलाफ में आयोजित है। राज्य सचिव ने जिले के कर्मचारी, शिक्षक व मजदूरों से हड़ताल में काफी संख्या मे शामिल होने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.