प्रयागराज, जुलाई 9 -- प्रयागराज। संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधावर को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में जसरा मुख्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में किसान नेताओं ने चार श्रम कोड वापस लेने, बिजली निजीकरण, स्कूल मर्जर रोकने, लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने वह सभी किसानों मजदूरों को कर्ज मुक्त करने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद किसान मोर्चा की ओर से खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन में आशीष मित्तल, हीरा लाल, भीमलाल, विनोद शैलानी, विनय निषाद, श्यामधर, राजेश पहाड़ी, राम कैलाश कुशवाहा ने संबोधित किया। विनोद सिंह, आदि क्रांतिकारी किसान यूनियन ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.