मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। पंचायत सचिवों की हड़ताल के बीच मुजफ्फरपुर जिले में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। पता चला है कि हड़ताल अवधि में ही जिले की 85 पंचायतों में पंचायत सचिवों द्वारा ढाई करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। मामला पकड़ में आने के बाद पंचायती राज विभाग ने इसे गंभीर गड़बड़ी मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के जिन प्रखंडों में यह गड़बड़ी सामने आई है, उनमें मीनापुर, मुशहरी, पारू, साहेबगंज, सकरा, सरैया, बरुराज, बोचहां, कांटी, कुढ़नी, मड़वन और औराई शामिल हैं। इन सभी प्रखंडों की पंचायतों में हुए भुगतान की अब विस्तृत जांच कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- टिकरी ग्राम पंचायत की शिकायत पर हुई पांचवीं बार जांच 8 अप्रैल से चल रही हड़ताल के दौरान भी कई पंचायत सचिवों ...