आरा, सितम्बर 27 -- -राष्ट्रीयकृत और ग्रामीण बैंक की शाखाओं के साथ निजी बैंक भी खुले रहे -सामान्य दिनों में जिसको बैंकिंग का अवसर नहीं मिलता है, वे भी पहुंचे आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पांच दिवसीय बैंकिंग और समान पीएलआई की मांग को ले आज सोमवार से यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर तीन दिवसीय हड़ताल है। हड़ताल से पूर्व ग्राहकों के जरूरी कामकाज निपटाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और वित्त मंत्रालय के निर्देश पर रविवार को सभी राष्ट्रीयकृत बैंक और ग्रामीण बैंकों की शाखाएं खुली रहीं। यह भी पढ़ें- लाइव :::: हड़ताल से पहले छुट्टी के दिन बैंकों की शाखाओं में काम निपटाने पहुंचे लोगबैंकों में कामकाज शहर में स्थित विभिन्न कंपनियों के निजी बैंकों की शाखाएं भी खुली रहीं। बैंकों में सामान्य दिनों की तरह ग्राहक पहुंचे और अपने-अपने काम निपटाये।...