कोडरमा, जुलाई 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आउटसोर्सिंग कंपनी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स, हजारीबाग के तहत जिले के सदर अस्पताल एवं सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। न्यूनतम मजदूरी के आधार पर वेतन भुगतान तथा पिछले छह माह से लंबित मानदेय जारी करने की मांग को लेकर 23 जुलाई से चल रहे आंदोलन के तहत शनिवार को कर्मियों ने सदर अस्पताल परिसर में धरना दिया। धरना को समर्थन देते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के अध्यक्ष असीम सरकार ने कहा कि श्रम कानून के तहत प्रत्येक कर्मचारी को न्यूनतम वेतन प्राप्त करना उसका कानूनी अधिकार है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मांगें न मानीं तो 29 से धरने पर बैठेंगे आउटसोर्स कर्मचारी उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों की मांगे...