रामगढ़, फरवरी 13 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सौंदा बी साइडिंग में व्यापक असर रहा। यह पहली बार था कि हड़ताल के कारण साइडिंग से रैक रवाना नहीं हुआ। दूसरे दिन 13 फरवरी को सुबह 10 बजे तक रैक के पहिये थमे रहे। बरका-सयाल संयुक्त मोर्चा ने इसे बड़ी सफलता करार देते हुए साइडिंग में कार्यरत कर्मी, मजदूर और पेलोडर चालकों को इसके लिए बधाई दी है। यहां हड़ताल की कमान सुभाष यादव, रामनरेश सिंह, देवेंद्र सिंह, गोपाल यादव, संजय कुमार, प्रकाश कुमार, सन्याल घोष, असीम धार, ललन सिंह, डॉ आशीष, श्रीराम सिंह, विक्रम सिंह यादव, जयश्री मेहता आदि थामे हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.