मुंगेर, मई 20 -- मुंगेर, प्रतिनिधि। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन के आह्वान पर जिलेभर में दवा दुकानों की हड़ताल के कारण मंगलवार को मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। निजी दवा दुकानें बंद रहने से मरीजों को कई जरूरी दवाएं नहीं मिल सकीं। मजबूरी में लोग जन औषधि केंद्रों की ओर दौड़े, लेकिन वहां भी काफी भीड़ और दवाओं की कमी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। जन औषधि केंद्र पर जुटी मरीजों की भीड़ : यह भी पढ़ें- देशव्यापी दवा व्यवसाय हड़ताल का बनमनखी में असरजन औषधि केंद्र पर मरीजों की भीड़ शहर के सदर अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र पर सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुट गई। बेकापुर से आए रामविलास महतो ने बताया, बाबू, सुबह 8 बजे से खड़ा हूं। वहीं नयागांव की सुमित्रा देवी अपनी बीमार सास के लिए दवा लेने आई थीं। उन्होंने कहा, बीपी और शुगर की दवा खत्म हो...