गुड़गांव, सितम्बर 25 -- -हड़ताल की तारीख से पहले ही जरूरी बैंकिंग लेनदेन के लिए पहुंचे लोग -नकदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एटीएम का इस्तेमाल करें -गुरुग्राम में 12 बैंकों की 323 शाखा के साढ़े तीन हजार कर्मी हड़ताल पर होंगे -एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के सहारे काम चलाने की सलाह -28 सितंबर से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल की घोषणा हुई है यह भी पढ़ें- बैंकों में 5 दिन के वर्किंग वीक पर घमासान, सरकार ने यूनियंस को दिया झटकाबैंक शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी में बैंक हड़ताल से पहले शुक्रवार को सरकारी बैंकों की शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ रही। किसी को खर्च चलाने के लिए नकदी लेने पहुंचे थे तो कोई चेक जमा कराने पहुंचा था। कई ग्राहक हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में काम नहीं होने की आशंका के चलते जरूरी...