समस्तीपुर, फरवरी 6 -- समस्तीपुर। संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ स्थल पर बैठक हुई। इसमें 12 फरवरी की हड़ताल की सफलता की रणनीति तैयार की गई। अध्यक्षता रघुनाथ राय, सुधीर देव व जीवछ पासवान ने संयुक्त रूप से की। संबोधित करते हुए सीटू जिला सचिव मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि नए श्रम संहिता को केंद्र सरकार इसलिए लाई है ताकि देश तथा विदेश का पूंजीपति देश के श्रमिकों को गुलाम बना कर कमसे कम मजदूरी देकर अधिक से अधिक कार्य मजदूरों से लिया जाए। इस हड़ताल की सफलता को लेकर गांव स्तर तक प्रचार किया जाएगा। ताकि प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक इसे सफल बनाया जा सके। मौके पर राम प्रकाश यादव, एसएमए इमाम, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामबिलास शर्मा, शत्रुध्न राय, राजीव कुमार, अजय कुमार, अनिल प्रसाद, मुकेश साहनी, पूनम देवी, गंगाधर झा सहित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.