बांदा, जुलाई 2 -- बांदा। महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत मामले में गुरुवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। महोबा के बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार सहित अन्य पांच आरोपियों की अधिवक्ताओं की तरफ हाजिरी माफी लगा दी गई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तिथि तय की है। भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय की विशेष अदालत में आरोपी बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार, कबरई के पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव व मामले में सहयोगी रहे सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी व अजय इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर ब्रह्मदत्त शुक्ला को गुरुवार को हाजिर होना था। अधिवक्ताओं की हड़ताल को लेकर कोई भी आरोपी गुरुवार को न्यायालय में पेश नहीं हुआ और न ही कोई गवाह न्यायालय पहुंचा। इसलिए विशेष न्यायाधीश चंद्रपाल द्वितीय ने तारीख ...