हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 18 -- बिहार में हड़ताल कर रहे सीओ (अंचलाधिकारी) और राजस्व अधिकारियों पर राज्य सरकार ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अररिया के अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जितेंद्र पांडे, पटना सदर के अंचलाधिकारी रजनीकांत और पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन के अंचलाधिकारी आनंद कुमार शामिल हैं। निलंबन अवधि में सभी का मुख्यालय आयुक्त कार्यालय, पूर्णिया निर्धारित किया गया है। यह कार्रवाई बिहार सरकारी सेवा आचार नियमावली 1978 के नियम 8, 9 एवं 10 के तहत की गई है। बताया जा रहा है कि निलंबित तीनों अधिकारी हड़ताली संघ के पदधारक हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कहा कि सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने और अनुशासनहीनता एवं भ्...