हड़ताल : अनुमंडल में जादूगोड़ा, चाकुलिया और मुसाबनी में बंद रहीं दुकानें, दवाओं को भटके लोग
घाटशिला, मई 21 -- घाटशिला, हिटी। ऑनलाइन दवा बेचने वाली कंपनियों के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स(एआईओसीडी) की ओर से बुधवार को देशभर में हड़ताल का आह्वान किया गया था। इसके कारण बुधवार को घाटशिला अनुमंडल के कई क्षेत्रों में दवा दुकानें बंद रहीं, जबकि कुछ स्थानों पर दुकानें खुली भी दिखीं। जानकारी के अनुसार, घाटशिला में बंद का आंशिक असर देखने को मिला, जहां आधी दवा दुकानें खुली रहीं और आधी बंद रहीं। वहीं, मुसाबनी, जादूगोड़ा और चाकुलिया में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। दूसरी ओर, घाटशिला, बहरागोड़ा, धालभूमगढ़ एवं गालूडीह में बंद का मिला-जुला प्रभाव रहा। जिन प्रखंडों में दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहीं, वहां मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी स्थिति में दवाइयां कहां से मिलेंगी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.