नई दिल्ली, मार्च 15 -- Bihar CO RO Strike: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर डटे अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों को चेतावनी दी है। कहा है कि अगर वे 24 घंटे के भीतर काम पर लौट जाएंगे तो उनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी। जो अफसर और कर्मी इस निर्धारित समय सीमा में काम पर लौट आयेंगे उनकी दोनों हड़ताल अवधि का समायोजन कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दबाव की राजनीति नहीं चलेगी बल्कि काम परिणाम देकर हक पाया जा सकता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि मार्च का महीन राजस्व के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होता है। अभी जनहित के कई अभियान भी चल रहे हैं। ऐसे में इस वक्त ज्यादा काम करके परिणाम दिखाना जरूरी है। परिणाम दिखाकर ही हक पाया जा सकता है। दबाव की राजनीति से काम नहीं बनता है। मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा भी चल रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.