पटना, मार्च 11 -- अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी तीसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। इस कारण राज्य के आधे से अधिक अंचल कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। जमीन से जुड़े कार्यों के साथ ही प्रमाणपत्र का काम भी प्रभावित है। वहीं, हड़तालियों पर अब सरकार ने कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा संवर्ग के अधीन कार्यरत पदाधिकारियों की उपस्थिति की रिपोर्ट जिलों से मांगी है। इसके लिए भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय, भू-अर्जन निदेशालय, चकबंदी निदेशालय के निदेशक के साथ ही सभी प्रमंडलीय आयुक्त और समाहर्ताओं को पत्र भेजा गया है। विभाग ने कहा है कि राजस्व सेवा के अधिकारी बीते नौ मार्च से हड़ताल पर हैं। अंचल कार्यालयों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित करने का पत्र पहले ही जारी किया जा चुका है। दो फरवरी से आहूत ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.