हड़ताली पंचायत सचिवों को सैलरी कट की चेतावनी, सरकार बोली- काम पर लौटेंगे, तो मांगों पर फैसला होगा
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 13 -- बिहार में बीते एक महीने से अधिक समय से हड़ताल कर रहे पंचायत सचिवों से राज्य सरकार ने काम पर लौटने की अपील की है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि अगर वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे, तो नो वर्क नो पे के आधार पर उनका वेतन स्थगित (सैलरी कट) कर दिया जाएगा। पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बुधवार को हड़ताली पंचायत सचिवों से तुरंत कार्य पर वापस लौटने को कहा। उनसे बिना शर्त हड़ताल खत्म करने की अपील की गई है। पंचायती राज विभाग के सचिव ने कहा कि अगर पंचायत सचिव बिना शर्त हड़ताल खत्म करते हैं, तो उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक पहल करेगी और नियमानुसार फैसला लेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग उनके द्वारा उठाई गई मांगों पर विचार-विमर्श कर रहा है। पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने से जनता के काम अटक रहे हैं। जनहित में पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.