मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बिहार पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर आठ अप्रैल से राज्य के सभी पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे जिलों में सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं व महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो रहे हैं। ऐसे में पंचायती राज विभाग के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने डीएम को पत्र भेज कर हड़ताल व अनधिकृत रूप से कार्य से अनुपस्थित पंचायत सचिवों की सूची मांगी है। उन्होंने सभी डीएम को पंचायतों के कार्यों के निष्पादन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।निदेशक ने पत्र में कहा है कि बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ नौ अप्रैल को वार्ता की गई। इसमें उन्होंने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर राज्य के सभी पंचायत सचिव आठ अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिलों से मिली सूचना के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.