पटना, मार्च 13 -- अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर गए बिहार राजस्व सेवा के अधीन अंचलाधिकारी व राजस्व अधिकारियों का जुटान 15 मार्च को पटना के अधिवेशन भवन में होगा। बिहार राजस्व सेवा महासंघ (संयुक्त मोर्चा) के महासचिव रजनी कांत और महामंत्री जितेन्द्र पांडेय की ओर से यह जानकारी दी गई है। मोर्चा ने कहा है कि सरकार के निर्णय के कारण राजस्व सेवा पर असर हो रहा है। संघ की ओर से इस बाबत विभाग के मंत्री को पहले ही अवगत कराया जा चुका है। पांच फरवरी को मिले आश्वासनों के मद्देनजर ही संघ ने पिछले महीने अपने आंदोलन को स्थगित किया था, लेकिन अब तक इन विषयों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है। महाजुटान का मकसद सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.