मेरठ, अप्रैल 9 -- थाना क्षेत्र के पूठखास पुलिस चौकी के सामने बंद पड़े क्रेशर परिसर में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं अधिक शराब सेवन से मौत होना मान रही है। गांव डूंगर निवासी आनंद गुर्जर (51 वर्ष) पुत्र जग सोरन किसानी के साथ ट्रक चालक भी था। वह दौराला चीनी मिल के पुठ खास गन्ना क्रय केंद्र से ट्रक में गन्ना भरकर मिल ले जाने का काम करता था। रात में पुठ पुलिस चौकी के सामने स्थित बंद पड़े गन्ना क्रेशर में रह रहे परिवार के पास ही रहता था। उक्त परिवार के लोग गुरुवार को खेतों में काम करने चले गए। जब वह शाम को लौटे तो उन्हें आंनद बेसुध हालत में पड़ा मिला। पास में शराब के खाली पाउच भी पड़े थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.