सहारनपुर, फरवरी 26 -- थाना बिहारीगढ़ परिसर में बने सरकारी आवास में गुरुवार सुबह सिपाही ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो साथी पुलिसकर्मियों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की खबर लगते ही सिपाही के परिजनों में कोहराम मच गया। थाना बिहारीगढ़ परिसर मे गुरुवार की सुबह सिपाही काशी यादव (28) पुत्र ओमकार निवासी ग्राम नगला जय किशन थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह 2020 बैच का सिपाह था। उसकी पत्नी और बच्चे कासगंज में ही रहते हैं। शव के समीप ही मोबाइल फोन पड़ा था। घटना के करीब तीन-चार घंटों तक सिपाही की मौत का पता नहीं चल सका। काशी की सुबह साढ़े नौ बजे की ड्यूटी थी। 10 बजे के बाद भी काशी द्वारा रिर्पोट नहीं करने पर कस्बे के बैंक...