बिजनौर, दिसम्बर 15 -- बिजनौर। चोरी के आरोप में पकड़कर लाया गया चोर शहर कोतवाली से रात में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। चोर को थाने से भागता देख हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने चोर का पीछा कर उसे गेट के पास से पकड़ लिया। इस दौरान शहर कोतवाली में अफरा-तफरी मची रही। पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर दोनों का चालान कर दिया। 13 दिसंबर 25 की रात नवनिर्मित फ्लाईओवर ब्रिज रावली रोड, ग्राम तिमरपुर के नीचे काम कर रहे मजदूरों के सामान और मोबाइल फोन चोरी कर दो युवक फरार हो गए थे। चोरी के बाद मजदूरों ने पीछा कर एक चोर को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। पकड़े गए चोर ने अपना नाम सुल्तान पुत्र गुलशेर, निवासी बी-16 चाहशीरी, शहर कोतवाली व अपने फरार साथी का नाम सलमान पुत्र बाबू, निवासी बी-16 चाहशीरी शह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.