बिजनौर, मार्च 5 -- नांगल सोती। होली का रंग खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की गीजर से गैस रिसाव के चलते बाथरूम में मौत हो गई। मायके पक्ष की ओर से संदिग्धता जताए जाने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नांगल निवासी मनीष जोशी के घर होली के त्योहार की खुशियां बुधवार शाम मातम में तब्दील हो गईं। बताया गया कि मनीष जोशी की पत्नी आकांक्षा देर शाम होली का रंग खेलने के बाद नहाने बाथरूम में गई थी। इसी दौरान बाथरूम में लगे गैस गीजर से गैस रिसाव हो गया। इसकी चपेट में आकर आकांक्षा की बाथरूम में ही मौत हो गई। काफी देर तक आकांक्षा के बाहर न आने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। उन्हें आकांक्षा बेहोश मिली तो वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.