बिजनौर, दिसम्बर 18 -- शेरकोट। खो नदी किनारे गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अर्धनग्न व्यक्ति को बेसुध पड़ा दिखा। राहगीरों ने उसे मृत समझ लिया। देखते ही देखते खो बैराज पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में होने के कारण मृत प्रतीत हो रहा था। पुलिस के आने से पूर्व ही कुछ युवक खो नदी में नीचे उतर गए। उसे उठाने की कोशिश की, तभी वह व्यक्ति अचानक उठ खड़ा हुआ। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए। वह घबराकर मौके से भाग निकला। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक उक्त युवक जा चुका था। उसके भागते ही कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली कि को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.