गोरखपुर, सितम्बर 25 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 01415/01416 हडपसर (पुणे)-गोरखपुर स्पेशल का संचलन 32 फेरों में किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। 01415 हडपसर (पुणे)-गोरखपुर स्पेशल 16 अक्टूबर से 16 नवम्बर तक प्रतिदिन हडपसर से सुबह 07.05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 01416 गोरखपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 17 अक्टूबर से 17 नवम्बर तक प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 5.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन भोर में 3.30 बजे हडपसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पूर्णिया कोर्ट पाटलिपुत्र 17 अक्टूबर तक चलेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...