रांची, मई 4 -- रांची। हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हडको) के रांची क्षेत्रीय कार्यालय में संजय कुमार ने सोमवार को क्षेत्रीय प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने झारखंड के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि हडको राज्य में अवसंरचना, ऊर्जा, सड़क व एक्सप्रेसवे, आवास सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियों को वित्तीय सहायता व ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को गति देगा। संजय कुमार ने विकसित झारखंड और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी दोहराया। उन्होंने बताया कि हाल ही में शुरू किए गए अर्बन चैलेंज फंड और अर्बन इनवेस्ट विंडो के माध्यम से शहरी निकायों को क्षमता निर्माण और एकीकृत शहरी विकास परियोजनाओं में सहयोग मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.