हडको ने 56वां स्थापना दिवस मनाया
रांची, मई 23 -- रांची। हडको क्षेत्रीय कार्यालय, रांची ने शनिवार को 56वां स्थापना दिवस मनाया। रांची के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह स्वतंत्र निदेशक डॉ. रवींद्र कुमार राय ने किया, जबकि संयुक्त महाप्रबंधक (परियोजना) ने अतिथियों का स्वागत किया। क्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में हडको की उपलब्धियां गिनाईं और झारखंड में आवास व बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वित्तीय सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्य अतिथि डॉ. राय ने देश और राज्य में हडको के कार्यों को सराहा। झारखंड की फ्लैगशिप योजनाओं, जैसे विधानसभा और हाई कोर्ट के निर्माण में हडको के योगदान की सराहना करते हुए राज्य की विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में तकनीकी एवं वित्तीय भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.