नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने खिलाफ केस से जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को हटवाने के लिए नई दलील हाई कोर्ट में पेश कर दी है। उन्होंने हाई कोर्ट में एक एफिडेविट दाखिल करते हुए जस्टिस शर्मा के बच्चों के सरकारी वकीलों के पैनल में होने का हवाला देकर जज से हट जाने की अपील की है। अरविंद केजरीवाल ने इसे 'हितों के टकराव' का सीधा और गंभीर मामला बताते हुए कहा है कि जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के बच्चे केंद्र सरकार के पैनल काउंसिल में हैं, इसलिए उन्हें केस की सुनवाई से हट जाना चाहिए। पूर्व सीएम ने कहा कि चूंकि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता आबकारी नीति केस में सीबीआई की तरफ से पेश होते हैं और वह पैनल काउंसिल को केस भी आवंटित करते हैं, यह सीधे और गंभीर हितों के टकराव की आशंका जाहिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.