देवरिया, जून 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी पद पर तैनात रतन कुमार को हटाया जायेगा। पंचायत राज निदेशक ने उन्हे हटाकर वरिष्ठ को प्रभार देने का निर्देश दिया है। उन्हे अपर जिला पंचायत राज अधिकारी ज्येष्ठता क्रमांक में कनिष्ठ होने के बाद भी डीपीआरओ का प्रभार दे दिया गया था।पिछले साल जिला पंचायत राज अधिकारी पद पर तैनात सर्वेश कुमार पाण्डेय को शासन ने एक मामले में संबंद्ध कर दिया। इसके बाद अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार को देवरिया के जिला पंचायत राज अधिकारी का प्रभार दिया। तब से वह डीपीआरओ पद पर तैनात थे। 8 जून को पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह ने प्रदेश के रिक्त जनपदों में जिला पंचायत राज अधिकारियों की तैनाती को पत्र जारी किया। इसमें कहा है कि देवरिया में प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी पद पर तैनात रतन कुमार को...