रांची, जुलाई 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। धनबाद में सांसदों की हुई बैठक में हटिया-सांकी ट्रेन के बरकाकाना तक विस्तार करने की राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा की मांग को पूर्व-मध्य रेलवे ने स्वीकृति दे दी। उनके प्रतिनिधि अरुण जोशी ने बताया कि सांसद ने हजारीबाग टाउन के बीच वाया मेसरा व बरकाकाना होते हुए नई मेमू या एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की थी। कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन का विस्तार वाया मेसरा-रांची तक करने, हटिया-सांकी ट्रेन के बरककाना तक विस्तार, डालटनगंज-गढ़वा रोड से रांची के लिए वाया टोरी व लोहरदगा होते हुए नई मेमू या एक्सप्रेस ट्रेन चलाने, मेसरा स्टेशन को टर्मिनल बनाने और हजारीबाग टाउन में कोचिंग डिपो बनाने में तेजी लाने की बात कही। यह भी पढ़ें- सांसद ने की रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग, 42 मांगें उठाईं जोशी ने कहा कि इन मांगों ...