भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर। छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव अजमल अशरफी ने परिवहन मंत्री दामोदर राउत को आवेदन देकर तिलकामांझी में ट्रैफिक रूट में बदलाव की मांग की है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल तिलकामांझी चौक से अति व्यस्त और भीड़ वाले तिलकामांझी हटिया रोड से होकर ऑटो-टोटो का रूट निर्धारित है जो काफी असुविधाजनक है। यह रास्ता काफी संकरा है। इस सड़क पर कई प्राइवेट अस्पताल, मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर आदि संचालित हैं। अत: दिक्कतों को देखते हुए पुराने मार्ग से परिचालन कराया जाय। यह भी पढ़ें- टाउन थाना चौक से श्याम चक तक चार पहिया, तीन पहिया वाहन का परिचालन पूर्णतः आज रहेगा बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...