रांची, फरवरी 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हटिया स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में नवनिर्मित मंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। बैंड-बाजे के साथ श्री हनुमानजी की प्रतिमा व नंदी महाराज को नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर भ्रमण रिवर व्यू कॉलोनी से शुरू होकर आसपास के कई प्रमुख इलाकों में गया और फिर वापस मंदिर परिसर पहुंचा। मंदिर में बुधवार को वेदी पूजन, मूर्ति न्यास और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न होगा। इसके बाद महाआरती होगी। मंदिर में स्थापित देवताओं के पट खुलने के बाद श्रद्धालु दर्शन कर स्वयं को धन्य करेंगे। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण होगा। नवनिर्मित मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में समिति के रुद्र कुमार सिंह, अशोक भट्टाचार्य, संजय तिवारी, एसके बोस, सिद्धेश्वर शर्मा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.