रांची, मार्च 21 -- हटिया, प्रतिनिधि। हटिया के स्टेशन रोड स्थित सरना स्थल पर शनिवार को प्रकृति पर्व सरहुल पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पाहन बंधना टोप्पो ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों ने एक-दूसरे को सरई फूल भेंट कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मंजुल केरकेट्टा, सुषमा केरकेट्टा, विजय भगत, अभिषेक केरकेट्टा सहित सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर सामूहिक नृत्य कर उत्सव मनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.