रांची, मार्च 16 -- रांची। हटिया श्रीरामनवमी शृंगार समिति की ओर से मंगलवार को ध्वज पूजन के साथ रामनवमी महोत्सव की शुरुआत होगी। शाम सात बजे ध्वज पूजन के बाद आरती होगी। आयोजन को लेकर समिति की सोमवार को हटिया चौक में शिव मंदिर परिसर में बैठक हुई। बैठक में बैठक में राम मनोज साहू, कार्तिक महतो, पारस प्रसाद, मनमोहन मिश्र, महावीर महतो, संजय मिश्र, भोला प्रसाद सोनी, नर्मदेश्वर मिश्र, मुकेश, विजय कुमार, कृपाल प्रसाद आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...