हटिया मजदूर यूनियन की बैठक 18 को
रांची, जून 15 -- रांची, संवाददाता। एचईसी की मान्यता प्राप्त यूनियन हटिया मजदूर यूनियन एवं हटिया मजदूर लोक मंच की संयुक्त सभा 18 जून को दोपहर एक बजे एफएफपी शेड में होगी। बैठक में स्थायी ठेका तथा अन्य श्रेणी के मजदूरों से सुझाव लिए जाएंगे। मजदूरों की राय और आम सहमति के आधार पर मांग-पत्र तैयार कर एचईसी प्रबंधन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यूनियन नेताओं का कहना है कि नई श्रम संहिता के नियमों को लागू करने में केंद्र सरकार की ओर से विलंब हुआ है। ऐसे में मान्यता प्राप्त यूनियन के सामने एचईसी और उसके मजदूरों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ संस्थान के आधुनिकीकरण, पुनरुद्धार और विशेष पैकेज की मांग को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष संघर्ष करने की दोहरी जिम्मेदारी है। हटिया मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने सभी स्थायी एवं ठेका मजदूरों से 18 जून को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.