अररिया, नवम्बर 26 -- कुर्साकांटा। कुर्साकांटा हत्ता चौक से पूरब फोजिया मार्केट के निकट से हटिया और बाजार जाने वाली पक्की सड़क के जर्जर रहने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। स्थानीय आलोक झा, नवी हसन, आशीष मिश्र, अभिषेक कुमार, संतोष सुमन आदि ने बताया कि हटिया, थाना, अस्पताल, ब्लॉक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क जर्जर है। इसके साथ ही सड़क की चौड़ाई भी कम है। हटिया के निकट अनाज गोदाम रहने से इस सड़क होकर प्रत्येक दिन दर्जनों बाइक, ट्रैक्टर, ट्रक सहित चार पहिया गाड़ियां आदि गुजरती है। इससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। लोगों ने डीएम से जर्जर सड़क का पक्कीकरण करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.