हटिया-बानो-हटिया स्पेशल ट्रेन की समय सारणी जारी
रांची, अगस्त 27 -- रांची। ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ व आगामी त्योहार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया-बानो-हटिया अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी। यह ट्रेन एक सितंबर से 30 नवंबर तक 19 फेरे चलेगी। हटिया से सुबह 9.15 बजे रवाना होगी और सुबह 11.30 बजे बानो पहुंचेगी। इसका बालसिरिंग, लोधमा, कर्रा, गोविंदपुर, बकसपुर, पोकला, पकरा, कुरकुरा, महबुआंग स्टेशनों पर ठहराव होगा। बानो-हटिया स्पेशल शाम 4.30 बजे चलकर शाम 7 बजे हटिया पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो कोच और सामान्य श्रेणी के छह कोच होंगे। इस ट्रेन के लिए जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने मांग उठाई थी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: जयपुर-हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन, सासाराम व डेहरी में ठहराव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.