हटिया-पटना एक्सप्रेस में कटहल कारोबारियों का बढ़ता आतंक
गिरडीह, जून 9 -- सरिया। हटिया से पटना के बीच चलनेवाली 18626 अप हटिया-पटना एक्सप्रेस में इन दिनों कटहल कारोबारियों की गतिविधियां यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। विशेषकर हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही कटहल की बोरियां लोड करने की होड़ मच जाती है, जिससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने तक में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन सुबह करीब साढ़े दस बजे हजारीबाग रोड स्टेशन पहुंचती है। इसके बाद बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कटहल से भरी बोरियां लेकर विभिन्न बोगियों में चढ़ने लगते हैं। स्थिति यह हो जाती है कि बोगियों के मुख्य प्रवेश द्वार पर ही कटहल की बोरियां रख दी जाती है। इससे यात्रियों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। कई बार बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.