हटिया-टाटानगर आज 7.30 में होगी रवाना
जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- जमशेदपुर। लिंक रेक के विलंब से पहुंचने के कारण ट्रेन संख्या 18602 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। 24 सितंबर 2026 को यात्रा शुरू करने वाली यह ट्रेन अब अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 45 मिनट की देरी से हटिया स्टेशन से रवाना होगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन का निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 3:45 बजे था। अब यह ट्रेन सुबह 7:30 बजे हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण ट्रेन के परिचालन समय में यह बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से संशोधित समय को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पहुंचने की अपील की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के प्रस्थान समय की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से जांच लें, ताकि समय में बदलाव के कारण परेशानी न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.