रांची, अप्रैल 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान सोमवार को भी जारी रहा। निगम की इंफोर्समेंट टीम ने वार्ड 52 स्थित चांदनी चौक, हटिया क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित मीट दुकानों, अवैध संरचनाओं व फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दोरान टीम ने 11 अवैध संरचनाओं पर बुलडोजर चलाया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। निगम ने कहा कि शहर में स्वच्छता, सुव्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही सभी नागरिकों व व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें, स्वच्छता बनाए रखें और नियमों का अनुपालन अवश्य करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.