रांची, अप्रैल 11 -- रांची। हटिया कामगार यूनियन (एटक) का 17वां सम्मेलन रविवार को केदार दास हॉल, सीडी-542, सेक्टर 3 में होगा। सम्मेलन सुबह 9 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन की शुरुआत यूनियन परिसर में झंडोत्तोलन के साथ होगी। इसके बाद मजदूर आंदोलन में शहीद हुए मजदूरों, नेताओं और साथियों को श्रद्धांजलि देते हुए शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पिछले सम्मेलन से अब तक दिवंगत हुए एचईसी कर्मियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, मजदूर आंदोलन की दिशा, एचईसी में हुए आंदोलनों की समीक्षा तथा भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी।सम्मेलन में पिछले सम्मेलन से अब तक का आय-व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा यूनियन के नए अध्यक्ष, महासचिव और नई कार्यकारिणी का चुनाव क...