जमशेदपुर, अप्रैल 21 -- जमशेदपुर। आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 21 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी। झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू ट्रेन भी 21 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी। टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन 21 और 23 अप्रैल को आद्रा तक चलेगी। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 22 और 25 अप्रैल को चांडिल से बदला जाएगा। मेमू ट्रेनों के रद्द होने से झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्टेशनों के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी। यह भी पढ़ें- टाटा-हटिया ट्रेन का मार्ग 22 व 25 को बदलेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...