जमशेदपुर, जून 7 -- जमशेदपुर। चलती ट्रेन में सामान गिरने से शनिवार सुबह और शाम दो बच्चे जख्मी हो गए थे। इससे दोनों ट्रेनों को टाटानगर में निर्धारित समय से कुछ मिनट ज्यादा रुकना पड़ा था। बताया जाता है कि दोपहर में हावड़ा हटिया इंटरसिटी एक्सप्रेस मैं 3 वर्ष का बच्चा जख्मी हुआ था जबकि देर शाम आनंद विहार पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में एक चार वर्ष का बच्चा कोच में ट्रॉली बैग गिरने से जख्मी होने की सूचना है। बच्चों के जख्मी होने की जानकारी मिलने पर टाटानगर स्टेशन ड्यूटी रेल कर्मचारियों ने रेलवे अस्पताल से डॉक्टर को प्लेटफार्म पर बुलाकर बच्चों की मरहम पट्टी कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...