लातेहार, मार्च 26 -- चंदवा, प्रतिनिधि। बुधवार की देर शाम बरकाकाना बरवाडीह रेल खंड अंतर्गत महुआमिलान स्टेशन के समीप अप लाइन पोल संख्या 179/3 के समीप 02887 हटिया आनंद विहार स्पेशल ट्रेन से सफर कर रहा युवक सूर्या तिर्की (15 वर्ष) पिता चार्ल्स तिर्की (कोकर रांची) गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर के ट्रेन से गिरने के बाद उनके पिता चार्ल्स तिर्की ने चेन पुलिंग कर घायल किशोर को स्थानीय लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सूर्य तिर्की अपने पिता के साथ उक्त ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे, इसी दौरान सूर्या ट्रेन के दरवाजा की ओर गया था, इसी क्रम में उक्त हादसा हो गया। इधर घटना की सूचना के बाद टोरी आरपीएफ व चंदवा पुलिस किशोर को अस्पताल पहुंचाया व मामले की जानकारी ली। गुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.