हटिया, बिलासपुर और इतवारी की ट्रेन से कल से होगी रद्द
जमशेदपुर, जुलाई 2 -- जमशेदपुर। टाटानगर से इतवारी, बिलासपुर और हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 3 जुलाई से 19 नवंबर तक दिन बदलकर 20 दिन रद्द होगी। हावड़ा की इस्पात एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है। चक्रधरपुर मंडल के कांशबहल स्टेशन के पास लाइन ब्लॉक के कारण आदेश हुआ है। जबकि, आरा-दुर्ग साउथ बिहार 20 दिन चांडिल से सीनी व कांड्रा होकर चलने के कारण टाटानगर नहीं आएगी। दूसरी ओर, ऋषिकेश-पुरी कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस को टाटानगर के बजाय झारसुगुड़ा से संबलपुर कटक के रास्ते पुरी ले जाने का आदेश है। रेलवे के लाइन ब्लॉक से झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी। यह भी पढ़ें- विकास कार्य के कारण कइ्र ट्रेनें रहेंगी रद्द
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.