हटाने के दो दिन बाद फिर सज गया अतिक्रमण,निगम का अभियान बेअसर
हरिद्वार, जून 7 -- नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान दो दिन भी असर नहीं दिखा सका। खाली कराई गई जगहों पर फिर दुकानें और ठेलियां लग गईं। लोगों ने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। नगर निगम द्वारा वाल्मीकि चौक से देवपुरा चौक तक चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान दो दिन बाद ही बेअसर नजर आने लगा। रविवार को सड़क किनारे और नालों के ऊपर फिर अस्थायी दुकानें और ठेलियां लग गईं, जिससे निगम की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। दो दिन पहले संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया था और कई ठेलियां व सामान जब्त कर दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी दी थी। यह भी पढ़ें- 60 से अधिक अतिक्रमण हटाए, 15 ठेलियां जब्त इसके बावजूद क्षेत्र में फिर से अतिक्रमण हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाती है। करीब एक माह पहले भी ऐसा ही अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.