ललितपुर, मार्च 29 -- तालबेहट कस्बा की यातायात व्यवस्था सुधारने को अतिक्रमण हटाने और भारी वाहनों पर रोक का प्रस्ताव कस्बावासियों और कारोबारियों को आफत बन गया है। पुलिस अफसरों ने ट्रक, लोडर और डंपरों की बजाए यात्री बसों को कस्बा में प्रवेश देना बंद कर दिया। जिस कारण अब बस यात्रियों को हाइवे से कस्बा तक चार किलोमीटर पैदल आना पड़ रहा है। तालबेहट कस्बा में यातायात व्यवस्था अस्त व्यस्त हो चुकी है। सड़क पर दुकानदारों और सब्जी, फल, चाट, समोसा आदि के विक्रेताओं ने अतिक्रमण फैला रखा है। बेतरतीब ढंग से दोनों ओर सड़क का बड़ा हिस्सा घेरने वाले इन छोटे बड़े करोबारियों की वजह से आवागमन में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में दिन के समय ट्रक, डंपर, लोडर, टैंकर की आवाजाही में जाम लग जाता है। बीते दिनों प्रशासन, पुलिस, नगर पंचायत और कारोबारियों की एक बैठक के ...