रामगढ़, मई 25 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि छावनी परिषद क्षेत्र में इन दिनों अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। सड़क के दोनों किनारों से अवैध रूप से संचालित फुटपाथ दुकानों और व्यावसायिक कब्जों को हटाया जा रहा है। सोमवार को भी चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान। इस दौरान कई दुकानों पर कार्यवाही किया गया। गलत ढंग से लगे गुमटी व अन्य सामानों को जप्त किया गया। सीईओ का कहना है: अतिक्रमण अभियान के बाबत सीईओ विवेक सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।केवल अतिक्रमण हटाकर सड़कों को जाम मुक्त करना ही नहीं है। बल्कि गरीब दुकानदारों की रोजी-रोटी को सुरक्षित रखना भी है। कार्रवाई के तहत छावनी परिषद ने प्रभावित दुकानदारों के प्रति बेहद संवेदनशील है। सुसंगठित कदम उठाने की योजना तय की है। फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने ...